स्मार्टफोन की बैटरी लो होने का ये है सबसे बड़ा कारण

स्मार्टफोन में लो बैटरी की समस्या लगभग सभी को होती है. लोग इसके लिए कई तरह के कारण बताते हैं पर आज हम आपको एक ऐसा कारण बताएंगे जिससे स्मार्टफोन की बैटरी को सबसे ज्यादा फर्क पड़ता है.
हम बात +कर रहे हैं सोशल मीडिया की. आप जितना सोशल मीडिया पर एक्टिव होते हैं, आपकी फोन की बैटरी उतनी ही कम चलती है.
अगर आप लगातार स्टेटस अपडेट, फोटो शेयर या वीडियो नहीं देख रहे होते तब भी सोशल मीडिया ऐप्लिकेशंस आपके फोन पर सबसे अधिक दबाव डालते हैं.
ऑनलाइन सिक्योरिटी कंपनी एवीजी टेक्नोलॉजिज के अनुसार, बैटरी खाने में सोशल मीडिया ऐप सबसे आगे हैं और उनके बाद गेम और शॉपिंग ऐप का
नंबर आता है.
एवीजी का यह आकलन उसके अपने ऐप से मिले डेटा के आधार पर है. यह ऐप करीब 10 लाख से अधिक एंड्रॉएड स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जा चुका है.
यह मापता है कि किसी फोन में डले ऐप कैसे उस स्मार्टफोन के प्रदर्शन और बैटरी क्षमता पर असर डालते हैं. सोशल मीडिया ऐप लगातार बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और नेटवर्क पर नजर रखने के साथ ही नोटिफिकेशन भी भेजते रहते हैं.
गेम खेलने से बैटरी तो तेजी से खत्म होती ही है. इसके अलावा शॉपिंग के ऐप भी बैटरी खाने वाले ऐप्स की लिस्ट में काफी ऊपर हैं. बैटरी ड्रेन करने के मामले में फोन क्लिनिंग ऐप भी आगे हैं.
No comments:
Post a Comment