• Breaking News

    Wednesday, 8 March 2017

    ... तो इस वजह से प्राइवेट मोमेंट्स को पब्लिक कर देते हैं लोग!

    ... तो इस वजह से प्राइवेट मोमेंट्स को पब्लिक कर देते हैं लोग!


    ... तो इस वजह से प्राइवेट मोमेंट्स को पब्लिक कर देते हैं लोग!

    अगर आप भी अपने पार्टनर के संग इंटीमेट होते हैं तो जरा सावधान. जी हां, पार्टनर संग इंटीमेट होने वाले लोग कई बार शौकिया तौर पर प्राइवेट मोमेंट की तस्वीरें खींच लेते हैं और वीडियो बना लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं आपका ये वीडियो बनाना और तस्वीरें खींचना आपको भारी पड़ सकता है.
    क्या कहती है रिसर्च-
    जी हां, हाल ही में आई एक रिसर्च के मुताबिक, ऐसे व्यक्ति जिसमें साइकोपैथ के सिम्टम्स हो या जिस व्‍यक्ति में सिम्पैथी की भावना ना हो. ऐसे लोग बदला लेने के लिए प्राइवेट मोमेंट्स के दौरान खींची गई तस्वीरों और वीडियो को ऑनलाइन शेयर कर सकते हैं.
    क्‍यों की गई रिसर्च-
    रिसर्च में बदला लेने की भावना के दौरान अश्लील सामग्री को ऑनलाइन करना और एक पर्टिकुलर साइक्लोजिकल फीचर के बीच संबंध देखने के कोशिश की गई.
    रिसर्च के नतीजे-
    रिसर्च के नतीजों में पाया गया कि जब प्राइवेट मोमेंट्स की फोटो और तस्वीरों को कोई व्यक्ति बदला लेने की भावना ये ऑनलाइन करता है तो ये रिवेंज पोर्न की कैटेगिरी में आती है.
    ये रिसर्च ‘इंटरनेशनल जर्नल ऑफ टेक्नोएथिक्स’ में पब्लिश की गई है. इसमें बताया गया है कि जो व्यक्ति दिमागी प्रॉब्लम के शिकार होते हैं, उनके रिवेंज पोर्न में शामिल होने की ज्यादा चांसेस रहते हैं.
    कैसे की गई रिसर्च-
    ब्रिटेन में केंट यूनि‍वर्सिटी के एफ्रोडिटी पिना के गाइडेंस में इस रिसर्च को अंजाम दिया गया. जिसमें पाया गया कि ज्यादातर लोग बदला लेने के लिए पोर्न तस्वीरें डालने का सपोर्ट करते हैं. स्टडी में 18 से 54 साल के 100 एडल्टस लिए गए थे. हालांकि स्टडी में शामिल पार्टिसिपेंटस में से केवल 29 फीसदी लोगों ने कहा कि वे बदला लेने के लिए अश्लील एक्टिविटीज करते हैं.
    87 फीसदी लोगों ने रिवेंज पोर्न के प्रति थोड़ा बहुत झुकाव प्रकट किया.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel