• Breaking News

    Thursday, 9 March 2017

    नाम शबाना' के नए प्रोमो में तापसी पन्नू ने दिया मनचले को करारा जवाब

    नाम शबाना' के नए प्रोमो में तापसी पन्नू ने दिया मनचले को करारा जवाब



    'नाम शबाना' के नए प्रोमो में तापसी पन्नू ने दिया मनचले को करारा जवाब

    बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म ‘नाम शबाना’ जल्दी ही रिलीज होने वाली है. फिल्म में पहली बार तापसी एक्शन करते हुए नजर आएंगी. इस फिल्म के लिए तापसी ने काफी कड़ा प्रशिक्षण लिया है. हाल ही में फिल्म का एक प्रोमो रिलीज हुआ था, जिसमें तापसी लड़कियों को बता रही थीं कि कैसे वह अपनी कोहनी मार कर लड़कों को गिरा सकती हैं और अपनी रक्षा खुद कर सकती हैं.
    उस वीडियो में तापसी के साथ अक्षय कुमार भी थे और लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आया था. इसके बाद निर्माता ने एक और प्रोमो वीडियो रिलीज किया है. वीडियो का कंटेंट एक कड़वी सच्चाई है और उसमें कुछ ऐसा है कि हर लड़की उस से जुड़ाव महसूस करेगी.
    प्रोमो में तापसी थोड़ी भीड़ वाली जगह पर होती है और तभी एक राहगीर तापसी के शरीर को टच करके जाता है और बाद में सिर्फ सॉरी बोल देता है. तापसी वीडियो में उस लड़के को कड़ा जवाब देती है. वह उस लड़के को नीचे गिरा देती है हंसकर सॉरी बोल देती है.
    यहां देखें वीडियो…
    इस प्रोमो के माध्यम से लड़कियों को यह शिक्षा दी जा रही है कि उन्हें ऐसी घटना के वक्त उसी समय जवाब देना चाहिए. फिल्म ‘नाम शबाना’ बॉलीवुड की पहली स्पिनऑफ फिल्म है. इसमें तापसी मुख्य भूमिका में हैं और यह फिल्म उनकी फिल्म ‘बेबी’ के किरदार पर ही आधारित है. वह फिल्म में एक अंडरकवर एजेंट हैं और फिल्म के लिए उन्होंने बहुत कड़ी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel