ओपरा विन्फ्रे ने घटाया 20 किलो वजन!

टॉक शो क्वीन ओपरा विन्फ्रे ने बताया कि उन्होंने अपना 20 किलो वजन कम किया है. ओपरा (65) ने वर्ष 2015 में वेट वॉचर्स नामक एक वजन घटाने वाले कार्यक्रम में शामिल हुए.
विन्फ्रे ने कहा, “45 पाउंड वजन घटाकर शानदार लग रहा है.”
वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, वजन घटाना वर्षो की डाइडिंग नहीं बल्कि जीवन शैली में परिवर्तन का नतीजा है.
उन्होंने कहा, “काफी समय से डाइटिंग के बाद मैंने इसे जीवन शैली में परिवर्तित किया.”
उन्होंने कहा, “सभी अलग हैं, लेकिन मेरे लिए काम वेट वॉचर्स है. आज मैं इस बात को लेकर सचेत हूं कि मैं क्या खाती हूं और स्वस्थ विकल्पों के साथ खानपान को किस तरह संतुलित रखना है.”
‘ओपरा विन्फ्रे शो’ की मेजबान ने कहा है कि वह स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए एक समग्र दृष्टिकोण लेने के लिए प्रोत्साहित हैं.
No comments:
Post a Comment