• Breaking News

    Friday, 31 March 2017

    70 लाख रूपये ले कर जा रही वैन ले भागा सिक्योरिटी गार्ड

    70 लाख रूपये ले कर जा रही वैन ले भागा सिक्योरिटी गार्ड


    दिल्ली: 70 लाख रूपये ले कर जा रही वैन ले भागा सिक्योरिटी गार्ड

    बाहरी दिल्ली के मियांवाली नगर एक सिक्योरिटी गार्ड 70 लाख रूपये नगद ले कर जा रही एक वैन को कथित तौर पर लेकर भाग गया.
    पुलिस ने बताया कि गार्ड एक कंपनी के लिए काम करता है जो विभिन्न गोदामों से नगद एकत्र कर उसकी एटीएम में आपूर्ति करती है. उन्होंने बताया कि आरोपी आज ड्राइवर साहिल और कैशियर विकास के साथ विभिन्न जगहों से नगद एकत्र करने के लिए गया था.
    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब साहिल और विकास मियांवाली नगर में शाम करीब सात बजे नगद राशि लेने गए तो गार्ड उस वैन को लेकर भाग गया जिसमें 70 लाख रूपये नगद रखे थे. गोदाम से बाहर आने पर जब वैन नहीं मिली तो साहिल और विकास ने गार्ड से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका मोबाइल बंद था.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel