• Breaking News

    Saturday, 25 March 2017

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया


    उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है. सूबे के राज्यपाल राम नाईक ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर मंत्रियों के विभागों में फेरबदल को अपना अनुमोदन प्रदान कर दिया है.

    मुख्यमंत्री ने अपने वर्तमान कार्य प्रभार से समन्वय विभाग को मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को अतिरिक्त कार्य प्रभार के रूप में आवंटित किया है. वहीं, मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के वर्तमान कार्य प्रभार से नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग को हटाकर मंत्री सुरेश खन्ना को अतिरिक्त कार्य प्रभार के रूप में आवंटित कर दिया है.

    इसी तरह योगी सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को उनके पूर्व आवंटित विभागों के साथ मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग का अतिरिक्त कार्य प्रभार दिया गया है.

    राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी को पूर्व में आवंटित अभाव, सहायता एवं पुनर्वास विभाग अब राज्यमंत्री (एमओएस) के रूप में आवंटित किए गए हैं. वहीं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर को पूर्व में आवंटित खाद्य प्रसंस्करण विभाग अब राज्यमंत्री (एमओएस) के रूप में आवंटित किया गया है. 

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel