• Breaking News

    Thursday, 16 March 2017

    करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर प्रिया सचदेव से रचाने जा रहे हैं तीसरी शादी

    करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर प्रिया सचदेव से रचाने जा रहे हैं तीसरी शादी


    करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर प्रिया सचदेव से रचाने जा रहे हैं तीसरी शादी

    अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर तीसरी शादी करने जा रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार संजय मॉडल और अपनी कथित गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से शादी रचाने जा रहे हैं. करिश्मा और संजय ने पिछले साल जून में शादी के 13 साल बाद तलाक लिया था. टीओआई की खबर के अनुसार संजय और प्रिया अप्रैल में न्यूयॉर्क में शादी करने वाले हैं और इसकी सूचना दोनों के करीबी रिश्तेदारों को दे दी गई है. करिश्मा कपूर ने सितंबर 2003 में संजय कपूर से शादी की थी, दोनों के समाइरा (12) और कियान राज कपूर (7) नाम के दो बच्चे भी हैं. साल 2010 में करिश्मा ने दोनों बच्चों के साथ संजय का घर छोड़ दिया और पिछले साल जून में दोनों का तलाक हो गया. दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा को दी गई.

    परिवार से जुड़े एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "संजय और उनका परिवार शादी के बारे में बात नहीं करना चाहते. तलाक का विवाद उनके लिए काफी मुश्किल था. शादी न्यूयॉर्क में होगी और संजय के करीबी दोस्तों को ही शादी के बारे में जानकारी दी गई है." यह संजय की तीसरी और प्रिया की दूसरी शादी होगी. प्रिया की शादी इससे पहले होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल से हुई थी, प्रिया उदय चोपड़ा-तनिशा मुखर्जी अभिनीत फिल्म नील एंड निक्की में नजर आ चुकी हैं.

    साल 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से करियर की शुरुआत करने वाली करिश्मा कपूर रणधीर कपूर और बबीता की बड़ी बेटी हैं. करिश्मा को राजा हिंदुस्तानी, फिजा और शक्ति जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. उन्होंने गोविंदा के साथ कई कॉमेडी फिल्मों में काम किया है. साल 2012 में उन्होंने विक्रम भट्ट की फिल्म डेंजरस इश्क से कमबैक किया था. संभावना है कि वह अपनी फिल्म जुड़वां के रीमेक जुड़वां 2 में कैमियो कर सकती हैं, इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel