• Breaking News

    Thursday, 9 March 2017

    एक वक्त पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय थे दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया

    एक वक्त पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय थे दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया


    एक वक्त पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय थे दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया

    टीवी एक्टर विवेक दहिया इन दिनों टीवी के गलियारे में एक लोकप्रिय नाम हैं. विवेक कलर्स टीवी के सीरियल ‘कवच-काशी शक्तियों’ में नजर आ चुके हैं. इसके अलावा विवेक टीवी की सबसे चहेती बहुओं में शुमार दिव्यांका त्रिपाठी के पति भी हैं. दोनों की शादी पिछले साल जुलाई में हुई थी. विवेक ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू देते हुए अपनी जिंदगी के कुछ खास पहलुओं को शेयर किया.
    टाइम्स ऑफ इंडिया को बताते हुए विवेक ने कहा, ”मैं 18 साल की उम्र में काम किया करता था. मैं अपनी जॉब बारटेंडर के तौर पर की. मैंने अपने पहले ही दिन से टूटी हुई बोतलें और ग्लास उठाए. यहां तक कि मैंने फर्श भी साफ किया. कुछ दिन के प्रमोशन के बाद मैं बार में ड्रिंक बनाने सीख गया और लोगों को ड्रिंक सर्व करने लगा. कुछ दिन के बाद मैंने टिश्यूपेपर की फैक्ट्री में नौकरी कर के छोड़ दी.”
    विवेक ने बताया कि वो रिटेल स्टोर के अलावा कॉल सेंटर में भी काम कर चुके हैं. मंदी के दौर में उन्हें काम छोड़ना पड़ा. बाद में विवेक ने पिज्जा डिलवरी करने वाले की नौकरी की. टीआईओ को विवेक ने बताया कि वो अपने हनीमून के दौरान वहीं गए थे जहां उन्होंने पिज्जा डिलिवरी का काम मिला था.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel