• Breaking News

    Saturday, 25 March 2017

    मां बनने के बाद बदल जाती हैं प्राथमिकताएं : पद्मा लक्ष्मी

    मां बनने के बाद बदल जाती हैं प्राथमिकताएं : पद्मा लक्ष्मी


    मां बनने के बाद बदल जाती हैं प्राथमिकताएं : पद्मा लक्ष्मी

    मशहूर मॉडल, अदाकारा एवं लेखिका पद्मा लक्ष्मी का मानना है कि मां बनने के बाद फैशन संबंधी प्राथमिकताएं बदल जाती हैं और बेटी के जन्म के दो साल तक उन्होंने अपने पहनावें पर बहुत कम ध्यान दिया।

    पद्मा (46) की बेटी कृष्णा का जन्म 2010 में हुआ था। उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद उन्हें शरीर के आकार के हिसाब से कपड़ों का चयन सीखना पड़ा। यह पूछे जाने पर कि क्या मां बनने के बाद कई महिलाओं के लिए फैशन प्राथमिकता नहीं रह जाता, पद्मा ने कहा, ‘आपकी प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। कृष्णा के जन्म के दो साल तक अपने पहनावे पर सबसे कम ध्यान दिया। किस्मत से शो में पूरा वॉडरोब डिपार्टमेंट उस चीज का ध्यान रखने के लिए था।’ 
    उन्होंने कहा, ‘आपके शरीर में बदलाव आते हैं, विचित्र चीजें होती हैं जिसकी आप उम्मीद नहीं करते और आपको अपने नए आकार के अनुसार कपड़ों का चयन करना सीखना पड़ता है।’ पद्मा आज रात ‘लैक्मे फैशन वीक’ में तरण तहिलियानी के लिए रैंप पर उतरेंगी।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel