• Breaking News

    Wednesday, 8 March 2017

    सुकृति, आकृति की ड्रेस में रैंप पर छा गईं कृति सेनन

    सुकृति, आकृति की ड्रेस में रैंप पर छा गईं कृति सेनन


    सुकृति, आकृति की ड्रेस में रैंप पर छा गईं कृति सेनन

    बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन इंडिया बीच फैशन वीक 2017 में डिजाइनर जोड़ी सुकृति और आकृति के खूबसूरत लहंगे में रैंप वॉक कर छा गईं. अभिनेत्री ने सुनहरे काम वाला हल्का गुलाबी रंग का लहंगा चोली पहन रखा था.
    कृति ने डिजाइनरों के बारे में कहा, “मुझे उनके परिधान पसंद आए.”
    अभिनेत्री ने अपने ऑर्गेनिक लहंगे के बारे में कहा, “मुझे नहीं मालूम यह कैसे बनाया गया है, लेकिन यह बेहद खूबसूरत है.”
    डिजाइनरों ने ‘यूनीकार्न ट्राइब’ नाम से अपने परिधान संग्रह पेश किए, जिसमें लहंगा, शरारा, साड़ी, अनारकली सूट, ऑफ शोल्डर कुर्ता और प्लाजो शामिल थे.
    सुकृति ने अपने संग्रह के बारे में कहा, “परिधान ऑर्गेनिक धागे से तैयार किए गए हैं.. इसलिए ये कपड़े आपको बेहद मुलायम महसूस होंगे.”
    दोनों डिजाइनरों ने अपने परिधान संग्रह में सफेद, नीला, हरा, गुलाबी और पेस्टल रंग का इस्तेमाल किया.
    यह तीन दिवसीय फैशन शो छह मार्च को शुरू हुआ था और बुधवार को डिजाइनर सुनीत वर्मा के शो के साथ इसका भव्य समापन होगा.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel