• Breaking News

    Wednesday, 8 March 2017

    सलमान ने घटाया 17 किलो वजन, अब पहचान में नहीं आ रहे

    सलमान ने घटाया 17 किलो वजन, अब पहचान में नहीं आ रहे

    सलमान खान

    सलमान खान ने फिल्म 'सुल्तान' के लिए अपना काफी वजन बढ़ाया था. उसके बाद उन्होंने कबीर खान की 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग शुरू कर दी थी. इस फिल्म के लिए सलमान को अपना वजन घटाने या बढ़ाने की जरूरत नहीं थी. 

    अब 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग भी खत्म हो गई है और सलमान 'एक था टाइगर' के सीक्वल 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के लिए तैयार है. सलमान ऑस्ट्रिया में 15 मार्च से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. इस फिल्म के लिए सलमान को एक परफेक्ट बॉडी की जरूरत है और इसके लिए उन्होंने 17 किलो वजन कम किया है. सलमान को रेमो डिसूजा की डांस फिल्म के लिए भी फिट बॉडी की जरूरत है.

    सलमान पहले कुछ ऐसे दिखते थे:

    लेकिन अब वजन कम करने के बाद सलमान को पहचानना लगभग मुश्किल हो गया है.
    इस फिल्म में सलमान और कटरीना कैफ की जोड़ी दिखाई देगी. करीब चार साल बाद दोनों बड़े पर्दे पर साथ काम कर रहे हैं. 'एक था टाइगर' 2012 में आई थी.
    फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था लेकिन इसके सीक्वल में कबीर खान को अली अब्बास जफर ने रिप्लेस कर दिया है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel