• Breaking News

    Friday, 24 March 2017

    इस रियलिटी स्टार को लगा कि लूटपाट के बाद दुष्कर्म करेंगे और मार देंगे!

    इस रियलिटी स्टार को लगा कि लूटपाट के बाद दुष्कर्म करेंगे और मार देंगे!


    इस रियलिटी स्टार को लगा कि लूटपाट के बाद दुष्कर्म करेंगे और मार देंगे!

      रियलिटी टी.वी स्टार किम कर्दशियां ने कहा कि साल 2016 में हुई उनके साथ लूटपाट की घटना के दौरान उन्हें ऐसा लगा जैसे उनके साथ दुष्कर्म किया जाएगा और फिर गोली मार दी जाएगी. किम अक्टूबर 2016 में पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने पेरिस गई थीं, जहां उनके साथ यह घटना हुई थी. किम ने इस बात का खुलासा ‘कीपिंग अप विद द कर्दशियंस’ शो में रविवार को किया.
    किम ने तीन अक्टूबर को हुई घटना को याद करते हुए बताया कि पुलिस के लिबास में आए नकाबपोश बन्दूकधारियों ने उन पर बंदूक तान दी थी. उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बाद ऐसा लगा जैसे उनके साथ दुष्कर्म किया जाएगा और गोली मार दी जाएगी.
    उन्होंने याद करते हुए कहा, “मैं बंदूक को देख रही थी, उसके बाद मैंने पीछे की तरफ जाती सीढियां देखी.” उन्होंने बताया कि उसके बाद बंदूकधारी ने उसे चिल्लाने से रोकने के लिए उनके मुंह पर टेप चिपका दिया.
    “उसने मेरे पांवों को दबोच लिया. मुझे बिस्तर के आगे अपने ऊपर खींच लिया और मैंने सोचा कि वह मेरे साथ दुष्कर्म करने जा रहा है, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया.”
    किम ने बताया, “उन्होंने मेरे पांवों को जोड़कर उस पर टेप चिपका दिया और मेरे ऊपर बंदूक तान दी. उस क्षण मुझे ऐसा लगा जैसे वे मुझे गोली मारने जा रहे हैं. मैं उस वक्त प्रार्थना कर रही थी कि कर्टनी मुझे मृत पाकर भी सामान्य जीवन जिए.”
    उन्होंने यह भी याद किया कि डकैतों ने उनसे लाखों डॉलर के आभूषण छीनने के बाद बाथरूम में बंद कर दिया. उनसे लुटे गए आभूषणों में एक 20 कैरेट की हीरे की अंगूठी भी थी, जिसकी कीमत 45 लाख डॉलर थी.
    इस घटना के बाद 17 संदिग्धों को जनवरी में हिरासत में लिया गया था, जिसमें 10 संदिग्धों पर डकैती से जुड़े होने के आरोप लगाए गए हैं.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel