• Breaking News

    Sunday, 19 March 2017

    टॉयलेट पेपर चोरों से परेशान चीन ने शौचालयों में लगाए कैमरे

    टॉयलेट पेपर चोरों से परेशान चीन ने शौचालयों में लगाए कैमरे


    टॉयलेट पेपर चोरों से परेशान चीन ने शौचालयों में लगाए कैमरे

    शौचालयों में कैमरे किसी की निजता को भंग करने में आता है. इसलिए शौचालयों में कैमरे नहीं लगाए जाते. लेकिन दुनिया को अपनी ताकत का लोहा मनवाने वाला चीन अपने देश में टॉयलेट पेपर चोरों के आगे पस्त है. यहां टॉयलेट से पेपर चुराने की घटनाएं इतनी बढ़ गई हैं कि बीजिंग में टॉयलेट पेपर की चोरी रोकने के लिए शौचालयों में चेहरे की पहचान प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल शुरू कर दिया गया है.

    हांगकांग स्थित साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार राजधानी बीजिंग के सबसे व्यस्त पर्यटन स्थलों में से एक टेंपल आफ हेवन और क्लेपटोमानिया में शौचालयों में टीशू पेपर चाहने वाले को दीवार पर लगी हाई डेफीनेशन कैमरे वाली मशीन के आगे खड़े होना पड़ता है.

    उपकरण का सॉफ्टवेयर हाल में सामने आए चेहरों को याद रखता है और यदि एक ही व्यक्ति कुछ निश्चित अवधि में दिखता है तो वह स्वचालित रोलर सक्रिय करने से इनकार कर देता है. पिछले कुछ सालों से कई निवासी सार्वजनिक शौचालयों से पेपर रिम घर पर इस्तेमाल के लिए ले जाते रहे हैं.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel