• Breaking News

    Tuesday, 28 March 2017

    फर्जी कंपनियां बनाकर 6 हजार करोड़ का घोटाला, ईडी की गिरफ्त में मालिक

    फर्जी कंपनियां बनाकर 6 हजार करोड़ का घोटाला, ईडी की गिरफ्त में मालिक


    फर्जी कंपनियां बनाकर 6 हजार करोड़ का घोटाला, ईडी की गिरफ्त में मालिक

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 6 हजार करोड़ के बैंक ऑफ बड़ौदा घोटाले का खुलासा किया है. घोटाले में शामिल हांगकांग की दो कंपनियों के असली मालिक मनमोहन सिंह और गगनदीप सिंह भारत में गिरफ्तार कर लिए गए हैं. उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है. ईडी आज दोनों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगा.

    फर्जी कंपनियां बना कर लगभग 300 करोड़ रुपये हांगकांग भेजे
    बैंक ऑफ बड़ौदा की अशोक विहार शाखा में शेल फर्जी कंपनियां बना कर लगभग 300 करोड़ रुपये हांगकांग भेजे गए थे. वंदना इंपैक्स, नेहा एंटरप्राइजेज औऱ अग्रवाल इंटरनेशनल नाम की इन शेल कंपनियों के नाम से अशोक विहार में बैंक खाते खोले गए थे.

    ये सारी साजिश कैसे रची गई और इसमें कौन-कौन शामिल है ?
    ये सारी साजिश कैसे रची गई और इसमें कौन-कौन शामिल है, इस बारे में दोनों से पूछताछ की जा रही है. गौरतलब है कि बैंक में हुए लेनदेन को लेकर अधिकारी भी निशाने पर आ सकते हैं. इससे पहले भी कई घोटालों में बैंक अधिकारियों की मिलीभगत का खुलासा हो चुका है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel