• Breaking News

    Monday, 10 April 2017

    ट्विटर 'लाइट' लॉन्च, इसकी मदद से तेजी से और कम डेटा खर्च में चलेगा ट्विटर

    ट्विटर 'लाइट' लॉन्च, इसकी मदद से तेजी से और कम डेटा खर्च में चलेगा ट्विटर


    ट्विटर 'लाइट' लॉन्च, इसकी मदद से तेजी से और कम डेटा खर्च में चलेगा ट्विटर

    माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने आज भारत में अपना वैश्विक उत्पाद ट्विटर लाइट लॉन्च किया. इसकी मदद से तेजी से और कम डेटा खर्च करके ट्विटर सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है.

    कंपनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि किसी भी स्मार्टफोन और टैबलेट में वेब ब्राउजर के जरिये ट्विटर लाइट का उपयोग किया जा सकता है. यह करीब 30 प्रतिशत अधिक तेजी से काम करता है. कंपनी का दावा है कि इससे 70 प्रतिशत कम डेटा खर्च होगा.
    विज्ञप्ति में कहा गया है कि ट्विटर लाइट में भी माइक्रो-ब्लांगिग वेबसाइट की सभी प्रमुख सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी और एप्प की तरह पुश नोटिफिकेशन और ऑफलाइन सपोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध होगी.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel