• Breaking News

    Monday, 17 April 2017

    नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की भारत यात्रा का आज दूसरा दिन, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर देंगी जोर

    नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की भारत यात्रा का आज दूसरा दिन, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर देंगी जोर


    नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की भारत यात्रा का आज दूसरा दिन, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर देंगी जोर

    नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की भारत यात्रा का आज दूसरा दिन है. विद्या देवी भंडारी यह पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर दिल्ली पहुंची. इस यात्रा के दौरान वह भारत के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगी.
    नेपाल की राष्ट्रपति अपनी इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत करेंगी और दोनों करीबी पड़ोसी देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने का मार्ग तलाशेंगी. पिछले साल मधेशी समुदाय के आंदोलन के बाद से दोनों देशों के संबंध में कुछ तनाव देखने को मिला था. नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरूण जेटली भी मुलाकात करेंगे.
    नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी को पिछले साल मई में भारत आना था, लेकिन सरकार की ओर से तैयारी के अभाव में कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिलने से उनकी यात्रा रद्द कर दी गई थी. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज भंडारी के सम्मान में भोज की मेजबानी करेंगे. नेपाल की राष्ट्रपति द्वारका, सोमनाथ और पुरी के मंदिरों में दर्शन के लिए गुजरात और ओडिशा भी जाएंगी.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel