• Breaking News

    Sunday, 19 March 2017

    इस सैलून में सांप करता है मसाज, 13 साल से सर्विस दे रहा है पाइथन

    इस सैलून में सांप करता है मसाज, 13 साल से सर्विस दे रहा है पाइथन


    VIDEO: इस सैलून में सांप करता है मसाज, 13 साल से सर्विस दे रहा है पाइथन

    सांप का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग सिहर जाते हैं, उसमें भी अगर बात पाइथन जैसे सांप की बात की जाए तो खुद को बहादुर कहने वाले लोग भी सहम जाते हैं. ऐसे में अगर आपसे कहा जाए कि पाइथन सांप आपका मसाज करेगा तो जरा साचिए डर के मारे आपकी क्या हालत होगी. आपको जानकर ताज्जुब होगा कि जर्मनी में एक ऐसा सैलून है जहां पाइथन सांप इंसानों का मसाज करता है. यह बात आपको अटपटी लग सकती है पर यह सौ फीसदी सच है. दिलचस्प बात यह है कि मोंटी नाम का यह पाइथन सांप इस सैलून में पिछले 13 साल से लोगों के मसाज कर रहा है. 

    जर्मनी के ड्रेस्डन स्थित 'द हार मोड टीम सैलून' की चर्चा न केवल देश भर में बल्कि पूरी दुनिया में इसके बारे में बातें की जाती है. इस सैलून में आने वाले लोगों की गर्दन का मसाज पाइथन सांप से किया जाता है. मोंटी नाम का यह पाइथन बड़े ही आराम से ग्राहकों की टेंशन दूर भगाता है. सैलून के मालिक का कहना है कि यह सांप यहां एक कर्मचारी की तरह अपनी सेवा दे रहा है.


    सबसे अच्छी बात यह है कि इस पाइथन सांप से गर्दन का मसाज कराने के बदले कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाता है. कुछ लोग इस पाइथन के भोजन के लिए अपनी इच्छा से कुछ दान दे जाते हैं.

    पाइथन सांप से गर्दन का मसाज कराने वाले ग्राहक हना ह्यूबोल्ड ने 14न्यूज से अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा, 'यह काफी वजनदार है, मैंने सोचा था कि गर्दन में इसे डालने पर ठंड लगेगी, लेकिन इसने गर्मी का अहसास कराया.'

    14न्यूज ने अपने फेसबुक पेज पर इस खास तरह के सैलुन का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक लड़की चेयर पर बैठी है और एक पाइथन सांप उसकी गर्दन में लिपटा है. वीडियो में साफ तौर से दिख रहा है कि लड़की घबराई हुई है, लेकिन अगले ही पल उसके चेहरे पर खुशी भी दिख रही है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel