• Breaking News

    Sunday, 12 March 2017

    गोरखपुर में बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर में राम के रूप में दिखाया

    गोरखपुर में बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर में राम के रूप में दिखाया



    एक ओर जहां उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब सीएम पद को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वहीं, रविवार को गोरखपुर में बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा सहित हिंदू और मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सांसद योगी आदित्यनाथ को भगवान राम के रूप में दिखाते हुए सूबे का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की।
    गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के गेट पर रविवार को बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। साथ ही न बनाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
    इन कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। पोस्टर में योगी को राम बताया गया। इस पोस्टर पर लिखा था, 'यूपी के राम, मुख्यमंत्री बनकर करेंगे, सभी रावण रूपी विपक्षी पार्टियों का संहार' और नीचे लिखा है, 'उप्र वाले का कहना है, योगी को मुख्यमंत्री रहना है।'
    पोस्टर में ऊपर एक तरफ राम रूपी योगी दूसरी तरफ रावण और उसके 10 सिर दिखाए गए। वहीं दूसरे पोस्टर में प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर योगी लड्डू लिखा था। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जमकर प्रदर्शन किया और योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel