• Breaking News

    Wednesday, 3 May 2017

    घुसपैठ रोकने के लिए ड्रोन तैनात करेगा चीन

    घुसपैठ रोकने के लिए ड्रोन तैनात करेगा चीन


    घुसपैठ रोकने के लिए ड्रोन तैनात करेगा चीन

    चीन पीओके (Pakistan occupied Kashmir) और अफगानिस्तान से लगे अपने शिनजियांग प्रांत की 5,600 किलोमीटर से अधिक की सीमा पर ड्रोन की तैनाती करेगा, निगरानी कैमरे लगाएगा और कंटीले तार भी लगाएगा. शिनिजयांग चीन का अशांत क्षेत्र है जहां वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है. इस प्रांत के पड़ोस में पीओके, रूस और अफगानिस्तान हैं.
    क्षेत्र के डिप्टी चीफ जेरला इस्लामुद्दीन ने कहा, ‘‘लोगों को गैरकानूनी ढंग से सीमा पार करने से रोकने के लिए ड्रोन लगाए जाएंगे, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और कंटीले तार भी लगाए जाएंगे.’’ सरकारी अख़बार ‘चाइना डेली’ के अनुसार इस्लामुद्दीन ने कहा कि शिनजियांग को पड़ोसी देशों के साथ आंकवाद से जुड़ी खुफिया जानकारी के लेन-देन में सहयोग बढ़ाने की जरूरत है.

    1 comment:

    Fashion

    Beauty

    Travel